फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation: Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust organized a camp, 81 devotees donated blood

रक्तदान : श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया शिविर, 81 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Mon, 31 Jan 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Blood donation: Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust organized a camp, 81 devotees donated blood
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रविवार को रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य तिलक राज शर्मा ने की। शिविर में 81 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, अमर उजाला फाउंडेशन पंचकूला, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला, ब्लड बैंक, सामान्य अस्पताल पंचकूला के सहयोग से लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि आजकल कड़ाके की सर्दी की वजह से सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मन सिंह रावत, राजेंद्र कोशल, दीपक कंबोज, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed