फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood Donation Camp: 31 people donated blood in Yavanika Park

रक्तदान शिविरः यवनिका पार्क में 31 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 13 Mar 2022 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camp: 31 people donated blood in Yavanika Park
पंचकूला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला ने सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें उत्साह के साथ 31 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर आयोजित करने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला की प्रशंसा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। लोगों को बढ़ चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए। जागरूक होने से अधिक लोग रक्तदान करेंगे। इससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर में पहुंचने पर पंचकूला जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल ने उनका स्वागत किया और रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित रहे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed