फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blackmailed through objectionable video call, showed fear of police, cheated of Rs 3.5 lakh

Panchkula News: आपत्तिजनक वीडियो कॉल से किया ब्लैकमेल, पुलिस का डर दिखा 3.50 लाख रुपये ठगे

Sun, 25 Aug 2024 05:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed through objectionable video call, showed fear of police, cheated of Rs 3.5 lakh
पंचकूला। सेक्टर-26 निवासी एक व्यक्ति को आपत्तिजनक वीडियो कॉल कर 3.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया हैं। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त की दोपहर के समय उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। शिकायतकर्ता के पूछने पर महिला ने अपना नाम निकिता बताया। उसने यह भी बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का काम करती हैं। इसके बाद रात करीब 11 बजे शिकायतकर्ता को महिला ने वीडियो कॉल किया। महिला वीडियो कॉल में आपत्तिजनक स्थिति मेंं थी। कुछ देर बाद कॉल कट गया। करीब पांच मिनट बाद आरोपी महिला ने मैसेज किया कि उसने वीडियो बना ली है। आप मुझे एक लाख रुपये दो नहीं तो वीडियो आपके परिवार के पास भेज दूंगी। शिकायतकर्ता ने वीडियो भेजने का डर देखकर चैटिंग डिलिट कर दी और नंबर को ब्लॉक कर दिया। करीब दो दिन बाद शिकायतकर्ता को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि दिल्ली क्राइम ब्रांच से एसीपी सुनील दुबे बोल रहा है। तुम्हारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह सुनकर वे डर गए। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी खराब हो जाएगी। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि यू-ट्यूब से वीडियो डिलिट करवाना पड़ेगा वरना आपको दिक्कत हो जाएगी। उसने फिर एक यू-ट्यूबर का नंबर देकर बात करने को कहा। शिकायतकर्ता ने संजय नाम के व्यक्ति से बात की तो उसने बताया कि 84 प्रतिशत वीडियो अपलोड हो गई है। अगर आप डिलिट करवाना चाहते हैं तो तुरंत 21,500 रुपये जमा दे दो। शिकायतकर्ता ने कहे अनुसार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उनकी तीन वीडियो और भी हैं। अगर सभी वीडियो डिलिट करवाना चाहते हैं तो 64,500 रुपये और भेजो। इस तरह आरोपी ने झांसे में लेकर करीब 3.50 तीन लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed