फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Black fungus: 20-20 bed wards in medical colleges, specialist doctors will treat

ब्लैक फंगस : मेडिकल कॉलेजों में 20-20 बेड के वार्ड, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे इलाज

Tue, 18 May 2021 11:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Black fungus: 20-20 bed wards in medical colleges, specialist doctors will treat
चंडीगढ़। सरकार के पास ब्लैक फंगस के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में 20-20 बेड के वार्ड तैयार किए गए हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक इलाज करेंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्र सरकार भी विदेशों से टीके का आयात कर रही है, जिनमें से हरियाणा को भी कुछ टीके मिलेंगे। विज ने सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके पास ब्लैक फंगस का मरीज आता है तो तुरंत समीप के मेडिकल कॉलेज में रेफर करें। मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए तमाम सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद हैं। अब तक प्रदेश में ब्लैक फंगस के 115 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

विज की जनता से अपील-कुछ दिन और संयम बरतें
विज ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगाने पर विशेष तौर से छोटे दुकानदारों, दिहाड़ी-मजदूरी करने वालों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लेकिन यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि सभी के सहयोग से ही अब प्रदेश में रोजाना मिल रहे कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है। जिस दिन लॉकडाउन लगाया था, तब एक दिन में करीब 16 हजार नए केस मिल रहे थे, लेकिन अब यह संख्या सात हजार रह गई है। विज ने कहा कि कुछ दिन की दिक्कत और है, फिर हंसने-खेलने के दिन आएंगे। बॉर्डर पर बैठे किसानों को लेकर विज ने कहा कि धरना अलग बात है, लेकिन कोरोना के काम में किसी को बाधा नहीं डालने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed