फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP will run one month public relations campaign in Punjab: Ashwani

Panchkula News: भाजपा पंजाब में चलाएगी एक माह का जनसंपर्क अभियानः अश्वनी

Thu, 01 Jun 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP will run one month public relations campaign in Punjab: Ashwani
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 9 सफल साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बुधवार को राज्यभर में एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पेश की। इस मौके पर पार्टी की ओर से एक गीत भी जारी किया गया और पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए एक मिस्ड कॉल भी जारी की गई।
विज्ञापन

इस संबंध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजेश बागा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, सुनील सिंगला भी उपस्थित थे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने 9 वर्ष की उपलबधियों को लेकर एक वेबसाइट भी लॉन्च की है। भाजपा ने जनसंपर्क एवं जनता से समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 लॉन्च किया है।
विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। यह अभियान 31 मई से 30 जून तक एक महीने चलेगा। वीरवार को राजस्थान के अजमेर से प्रधानमंत्री मोदी एक महारैली करके इस महासंपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब में भी सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों के लिए पंजाब में चार कलस्टर बनाए गए हैं। हर क्लस्टर में तीन से चार लोकसभा को शामिल किया गया है। केन्द्रीय मंत्री पंजाब के सभी 13 लोकसभा व 117 विधान सभा क्षेत्रों में जाएंगे और जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed