फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP took out a procession in support of citizenship amendment bill

नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में भाजपा ने निकाला जलूस

Sun, 05 Jan 2020 07:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a procession in support of citizenship amendment bill
मोरनी। भारत सरकार द्वारा हाल ही में लाया गया नागरिकता संशोधन बिल पर लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए रविवार को खंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक जलूस निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल ने किया। उन्होंने लोगों से बिल के पक्ष में समर्थन की अपील की। उन्होंने बताया कि नागरिकता कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी आदि लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है। इससे भारत के स्थानीय नागरिकों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। लोगों को गुमराह कर बिल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शनों का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक टोल फ्री नंबर लांच किया है। इस नंबर पर मिसकॉल देकर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अपने आप को रजिस्टर करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों से संपर्क करने और इस कानून के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी 5 जनवरी से जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर वरिष्ठ शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता पवन धीमान, सुखबीर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, परमजीत सिंह व हेम राम महामंत्री, लाल सिंह काठी, भूपेंद्र सिंह हथिया, बीडीसी चेयरमैन कमलदीप सिंह, सरपंच माम चंद भंवरा, पूर्व मंडल प्रधान फूल सिंह, संदीप, रिखी राम व चतर सिंह बिदना, ओमप्रकाश, देशराज, सतीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, गीत चंदेल, लाजबीर, राजपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed