फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP to launch anti-drug march in Punjab; seeks time from Shah and Nabin.

Panchkula News: पंजाब में भाजपा निकालेगी नशे के खिलाफ यात्रा, शाह-नबीन से मांगा समय

Wed, 26 Aug 2026 08:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
BJP to launch anti-drug march in Punjab; seeks time from Shah and Nabin.
सूबे के चार काेनों से शुरू की जाएंगी यात्राएं, सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी
विज्ञापन

हाईकमान की मंजूरी के बाद सितंबर में तय होगा शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ एक विरोध यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सूबे के चार कोनों से शुरू होकर सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसका उद्घाटन अमित शाह या नितिन नबीन कर सकते हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद सितंबर में यात्रा का शेड्यूल तय होगा।
भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पंजाब में आगामी चुनाव की तैयारी कर रहा है। नशा इस समय राज्य की सबसे बड़ी समस्या है। बॉर्डर पार से नशीले पदार्थों की तस्करी रुक नहीं रही है। इसके सेवन से पंजाब की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। पंजाब सरकार का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान भी तस्करी पर लगाम लगाने में सफल नहीं रहा है। इसी के चलते भाजपा सत्तारूढ़ आप सरकार को घेरेगी।
विज्ञापन



चुनावी रणनीति और उद्देश्य :

यह यात्रा पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत होगी। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब दौरे पर इस यात्रा की रूपरेखा साझा की। यह कार्यक्रम पूरे पंजाब में विधानसभा क्षेत्रवार होगा। भाजपा इसे 2027 विधानसभा चुनाव की प्रमुख रणनीति बना रही है। पार्टी का लक्ष्य नशे के मुद्दे को सीधे मतदाताओं तक ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed