फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP leader beaten after hitting him in car

Panchkula News: भाजपा नेता को कार में टक्कर मारने के बाद पीटा

Wed, 03 Jan 2024 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beaten after hitting him in car
पंचकूला। भाजपा नेता एवं टेक्निकल कंसलटेंट विशाल सेठ की कार को टक्कर मारने के बाद एक बाइक सवार की ओर से उनको पीटने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विशाल सेठ सेक्टर-8 निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे टेक्निकल कंसलटेंट का काम करते हैं। मंगलवार सुबह वे अपनी होंडा सिटी कार से सेक्टर-12 पंचकूला जा रहे थे। जब वे 11-15 चौक पर पहुंचे तो तवा चौकी की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने कार रोककर बाइक चालक को उठाया तो युवक ने उठते ही उनके ऊपर मुक्के बरसाने शुरु कर दिए। इस कारण उनके मुंह और सिर पर चोट पहुंची है। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बचाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे में उनकी कोई गलती नहीं थी। बाइक चालक ने ही उनकी कार को टक्कर मारी। इसके बाद उनको पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed