फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP created drama to save PM from humiliation: Sidhu

पीएम को अपमान से बचाने के लिए भाजपा ने रचा ड्रामा : सिद्धू

Sat, 08 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP created drama to save PM from humiliation: Sidhu
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि भाजपा ने बहुत चालाकी से मामले को दूसरी तरफ मोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा केवल पंजाब पुलिस तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें एसपीजी, रॉ और आईबी जैसी देश की सर्वोच्च एजेंसियां शामिल रहती हैं। पीएम को अपमान से बचाने के लिए भाजपा ने यह पूरा ड्रामा रचा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों को वह इस तरह बदनाम नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस भवन में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सिद्धू ने सवाल उठाया कि जब यह प्लान ही नहीं था कि पीएम सड़क मार्ग से जाएंगे तो यह कब और कैसे बना? उन्होंने कहा कि सारा मामला केवल पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की चाल है। पीएम केवल भाजपा के पीएम नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के पीएम हैं और उनकी जान की कीमत सबके लिए अहम है। लेकिन वह पंजाब और पंजाबियत का यह कहकर अपमान कर रहे हैं कि पंजाब में उन्हें जान का खतरा था। सिद्धू ने ललकारते हुए कहा कि पीएम, उनकी पार्टी और संघ ने अपने जीवन में इतने तिरंगे नहीं फहराए होंगे, जितने तिरंगे हमारे पंजाब के सपूतों को लपेटे जाते रहे हैं।
विज्ञापन

सिद्धू ने आगे कहा कि भाजपा पहली बार ऐसा ड्रामा नहीं कर रही। दिल्ली की सीमाओं पर एक साल तक किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, मवाली और आंदोलनजीवी जैसे नाम दिए गए। पंजाब में किसान इनके विरोध में तो खड़े हो सकते हैं, लेकिन एक भी इंसान ऐसा नहीं होगा, जिससे पीएम को जान का खतरा हो। यह कहना कि पीएम की जान को खतरा है, यह पंजाबियत पर कालिख पोतने की कोशिश है। सिद्धू ने सवाल उठाया कि पीएम की सुरक्षा क्या पंजाब पुलिस पर ही निर्भर है। आईबी, रॉ और केंद्रीय एजेंसियों के हजारों लोग इस काम में लगातार लगे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पंजाब में भाजपा का न वोट है न सपोर्ट’
नवजोत सिद्धू ने पंजाब भाजपा को कहा कि सूबे में आपके लिए न तो वोट है और न ही सपोर्ट है। यहां आपका कोई आधार नहीं रह गया, इसलिए पंजाब को बदनाम करके, माहौल खराब कर दूसरे राज्यों में तो चुनाव जीत सकते हो, पंजाब में आपको कुछ नहीं मिलेगा। मोदी के दौरा बीच में छोड़कर लौटने के बारे में सिद्धू ने कहा कि मोदी को रैली के खाली पंडाल का पता लग चुका था और वह अपमान से बचना चाहते थे कि रैली आयोजन में भाजपा पूरी तरह फेल रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जहां भी ऐसे ड्रामे करती है, बाकी के गंभीर मुद्दे पीछे छूट जाते हैं, जैसे बीते दो दिन से पंजाब में हो रहा है। पंजाब देश की ढाल है, इसलिए हमारे सूबे पर झूठे आरोप लगाना बंद करो। भाजपा पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह जानती है कि पंजाब में उनका कोई साथ नहीं देगा। इसीलिए पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग की गई है।

‘खाली पंडाल को संबोधित करते रहे कैप्टन’
फिरोजपुर रैली में खाली पंडाल के बीच मंच से भाषण देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि सुरक्षा चूक का केवल एक ड्रामा है। बड़ी सफाई से मोदी को बेइज्जती से बचाने का सवाल था, क्योंकि आज तक ऐसा नहीं हुआ होगा कि 70000 कुर्सियों पर 500 लोगों को प्रधानमंत्री संबोधित करते। सिद्धू ने आगे कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री बेशर्म हो सकता है कि वह खाली कुर्सियों को संबोधित कर रहा हो। सिद्धू ने कहा कि कैप्टन भाजपा के सबसे बड़ा तोता हैं। उन्हें दिल्ली से चूरी मिलती है, वह सुरक्षा चूक पर जोरशोर से बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed