{"_id":"67d9d11ca550959deb058f33","slug":"bike-thief-mastermind-arrested-was-involved-in-16-theft-cases-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120581-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाइक चोर मास्टरमाइंड को दबोचा चोरी की 16 वारदात में था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाइक चोर मास्टरमाइंड को दबोचा चोरी की 16 वारदात में था शामिल
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में चोरी की वारदात रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त पर मुस्तैद है। 17 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान दो पुलिस कर्मियों ने बाइक चोरी करने वाले मास्टरमाइंड को सेक्टर-11 से दबोचा है। इसकी पहचान गुरविंदर सिंह निवासी एकता विहार कॉलोनी जगाधरी, यमुनानगर के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि आरोपी लंबे समय से जिले में कई जगहों में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। चोरी करने के बाद वह माजरी चौक और जीरकपुर में रहने के ठिकाने बदलता रहता था। पुलिस ने उसको मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी : बाइक मालिक बंसी लाल ने सेक्टर-10 पुलिस को शिकायत में बताया कि सेक्टर-11 में एक दुकान के बाहर उसने बाइक खड़ी की थी। जब शाम को बाहर आया तो बाइक गायब थी। उसकी शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने सीसीटीवी कैमराेें की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध युवक पर शक हुआ। पेट्रोलिंग करके सभी ईआरवी और राइडर वाले युवकों की सूचना दी। इसी बीच सेक्टर-11 में पेट्रोलिंग कर रहे सिपाही रिंकू और एसपीओ विनोद हसन ने बाइक चोर युवक की पहचान कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात कबूली है।