{"_id":"68fe6ef848d088e33a0b1e9f","slug":"bike-riders-attacked-one-shot-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-112610-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाइक सवार युवकों पर हमला, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाइक सवार युवकों पर हमला, एक को लगी गोली
Mon, 27 Oct 2025 12:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सब्जी मंडी के बाहर बाइक सवार युवकों पर कुछ युवाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने एक युवक की टांग में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने जांच शुरू की।
इस मामले में पुलिस ने आजाद नगर निवासी जसकिरत सिंह उर्फ गग्गू की शिकायत पर नरेश सेठी, कन्नू, जतिन, विक्रम, संदीप और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, हमले में घायल राजा सिन्हा को इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल कराया गया है।
पीड़ित जसकिरत सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपने दोस्त रिहान, गौतम, विनय व राजा सिन्हा के साथ अपनी-अपनी बाइक और एक्टिवा पर घर जा रहे थे। सब्जी मंडी गेट नंबर दो बहादुर के रोड के सामने कुछ युवक शराब के ठेके नजदीक बाइकों पर खड़े थे। आरोपियों ने उन्हें रोककर उन पर हमला कर दिया। बचाव करने के लिए वे इधर-उधर भागे। इस दौरान नरेश सेठी ने पिस्तौल से फायर कर दिया, जो राजा सिन्हा की टांग पर लगा। इस पर वह एक्टिवा सहित मौके पर गिर गया। वे राजा को उठाने के लिए रुके, तो बदमाशों ने उन्हें पीटा। बदमाशों से छिपने के लिए वे रेहड़ियों के पीछे छिप गए। बदमाशों के जाने के बाद राजा को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया। फिलहाल राजा की हालत अब खतरे से बाहर है।