{"_id":"66cc4dbd3974ee5c7100a931","slug":"bike-rider-snatches-purse-from-woman-going-home-from-hospital-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-10175-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अस्पताल से घर जा रही महिला से बाइक सवार ने पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अस्पताल से घर जा रही महिला से बाइक सवार ने पर्स छीना
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 के निजी अस्पताल से घर जा रही महिला से बाइक सवार दो झपटमारों ने पर्स छीन लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-26 पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर्स अपार्टमेंट निवासी उपासना शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 24 अगस्त को सेक्टर-10 के निजी अस्पताल में अपनी बेटी का चेकअप करवाने आई थी। चेकअप के बाद वह अस्पताल से निकलकर अपनी कार की तरफ जाने लगी तो पीछे से एक बाइक पर दो झपटमार आए। वे बैग छीनकर फरार हो गए।
महिला ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। आरोपी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।