{"_id":"67c607cb4d1e2dbb5d0bee1e","slug":"bike-rider-forcibly-entered-cms-convoy-arrested-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15595-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीएम के काफिले में जबरन घुसा बाइक सवार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीएम के काफिले में जबरन घुसा बाइक सवार, गिरफ्तार
विज्ञापन
सेक्टर -1 रेड बिशप में आरोपी को रोकती पुलिस।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में प्रदेश सरकार की प्री बजट की मीटिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी के काफिले में जबरन एक बाइक सवार तेज रफ्तार में घुस आया। कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया।
गेट पार करने के बाद जब वह सीएम के काफिले के एकदम नजदीक पहुंचा तो कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया और हाथापाई की। एक इंस्पेक्टर के अंगूठे में चोट आई है। इंस्पेक्टर जगदीश सिंह की शिकायत पर पिंजौर निवासी युवक नसीब सिंह पर केस दर्ज किया है। मंगलवार को उसे जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
सिर पर गुलाबी, लाल रंग का पटका बांधे पिंजौर निवासी मोटरसाइकिल सवार नसीब सिंह दोपहर दो बजे टैंक चौक की तरफ से रेड बिशप के मुख्य गेट से होते हुए तेज रफ्तार में घुस आया। आरोपी नसीब सिंह को सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने रेड बिशप के गेट पर रुकने के लिए इशारा किया लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार में सीएम के कॉफिले के नजदीक पहुंच गया। पुलिस कर्मचारियों की मदद से इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने उसे काबू करने का प्रयास किया। इस पर उसने बाइक से टक्कर मार दी और नीचे उतरकर आरोपी ने उनसे हाथापाई की। यही नहीं उसने इंस्पेक्टर के बाएं हाथ का अंगूठा मरोड़ दिया। इससे उनके अंगूठे पर चोट आई है। ब्यूरो