फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   bike rider dead

गाय से टकरा कर बाइक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 28 Sep 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
bike rider dead
नाडा साहिब गुरुद्वारे से पहले निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के नीचे शुक्रवार की देर शाम गाय से टकराकर एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल-6 पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में बाइक चालक को मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरा बाइक सवार फिलहाल उपचाराधीन है। मृतक की पहचान गांव रत्तेवाली निवासी मेजर सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान जगबीर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता लगा कि मेजर सिंह जगबीर के साथ रत्तेवाली से पंचकूला दूध डालने के लिए आ रहा था। देर शाम करीब पौने आठ बजे, जब वे नाडा साहिब गुरुद्वारे से पहले निर्माणाधीन पुल के नीचे से गुजरने लगे तो बाइक के सामने अचानक एक गाय आ गई। दोनों जोरदार तरीके से गाय से टकराए। हादसे में बाइक चालक मेजर सिंह को लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। जबकि जगबीर फिलहाल नाजुक हालत में उपचाराधीन है। पुलिस ने घटनास्थल के समीप मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed