{"_id":"637d2997c9d08d36de379ed7","slug":"bike-rider-collided-with-cow-late-night-cow-died-pkl-office-news-pkl4691142187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: देर रात गाय से टकराया बाइक सवार, गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: देर रात गाय से टकराया बाइक सवार, गाय की मौत
विज्ञापन
पंचकूला। देर रात सेक्टर-6 में बाइक सवार की गाय के साथ जोरदार टक्कर हो गई। गाय की मौके पर मौत हो गई और बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गया। घायल का उपचार पीजीआई में चल रहा है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नमन (22) देवी नगर निवासी के रूप में हुई है। वहीं रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक मरी गाय सड़क पर पड़ी रही। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को गाय के मरने की जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद गाय को वहां से हटाया गया।
संरक्षित पशु दे रहे हादसों को न्योता
शहर की सड़कों पर घूम रहे संरक्षित पशु हादसों को न्योता दे रहे हैं। ऐसे में नगर निगम लावारिस पशुओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सोमवार रात करीब 12 बजे सेक्टर-6 स्थित गीता चौक से माजरी चौक की तरफ नमन बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-6 और 5 की डिवाइडिंग पर पहुंचा तो सड़क पार कर रही काले रंग की गाय से टकरा गया। गाय की कुछ देर में मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।
वहां से गुजर रहे कार चालक ने घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर सेक्टर-6 पुलिस अधिकारी पीजीआई पहुंचे, लेकिन घायल की हालत गंभीर बनी हुई। उधर रात भर गाय सड़क पर पड़ी रही। सुबह 10.34 मिनट पर एक महिला ने नगर निगम के अधिकारी को फोन पर मामले की जानकारी दी। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद नगर निगम की जेसीबी मौके पर पहुंची और गाय को उठाकर सेक्टर-23 गो सेवा केंद्र में पहुंचाया।
विज्ञापन
मुझे जैसे ही गाय के बारे में जानकारी प्राप्त हुई तभी नगर निगम की गाड़ी से हटवाया गया। - कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला