फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike fell due to rocks dropped on the road, one youth died, another seriously injured

Panchkula News: सड़क पर गिराए मलबे से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike fell due to rocks dropped on the road, one youth died, another seriously injured
बरवाला। कस्बे की रिहौड़ खटौली लिंक रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए गिराए मलबे से रात को अंधेरे में बाइक टकराने के कारण एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई और पीछे बैठा युवक गंभीर घायल हो गया। मृतक 23 साल का विकास पुत्र बलविंदर है और उसका साथी विशाल पुत्र दिनेश वासी रिहौड़ गंभीर घायल है। यह हादसा उस समय हुआ जब सोमवार रात दोनों बाइक पर बरवाला से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे रिहौड़ खटौली लिंक रोड से गुजर रहे थे तो श्री गोविंद गोशाला के पास सामने से आने वाले वाहनों की लाइट पड़ने और सड़क मार्ग पर गिराया गया मलबा दिखाई न देने से बाइक मलबे से जा टकराई। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। विकास के सिर में गंभीर चोटें लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विशाल गंभीर घायल हो गया और उसको पंचकूला के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। सूचना पर बरवाला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पंचकूला में रखवा दिया था। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और घायल विशाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed