फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike and 16 thousand rupees were snatched after beating

Panchkula News: मारपीट कर बाइक और 16 हजार रुपये छीने

Tue, 16 Jul 2024 06:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Bike and 16 thousand rupees were snatched after beating
पंचकूला। सेक्टर-3 में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर बाइक और 16 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, खड़क मंगोली निवासी अमित सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह माजरी चौक ठेके पर शराब ले रहा था। उसी समय पास में बड़े लाल अपने दोस्त सूरजा के साथ शराब पी रहा था। शिकायतकर्ता बड़े लाल को जानता है। बड़े लाल उसके पास आया और कहने लगा कि अपने दोस्तों को सेक्टर-21 छोड़ना है। आप अपनी बाइक की चाबी दे दो। उसने बाइक में चाबी लगा दी। इसके बाद बाइक चारों लोग बैठ गए। प्रदूम बाइक चलाता हुआ सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम के आगे से गोल्फ क्लब की तरफ जाने लगा तभी शिकायतकर्ता ने बाइक रोकने के लिए कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता की उनके साथ गाली गलौज हो गई। तीनों आरोपी उसकी पेंट की जेब से वेतन के 16 हजार रुपये और बाइक छीनकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed