फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bihar election: Capt Amarinder singh gets place in 30 star campaigners of Congress, Name of Navjot Sidhu missing

बिहार चुनावः कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों में कैप्टन को मिली जगह, नवजोत सिद्धू का नाम गायब

Sun, 11 Oct 2020 01:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 11 Oct 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bihar election: Capt Amarinder singh gets place in 30 star campaigners of Congress, Name of Navjot Sidhu missing
नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

बिहार चुनाव में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को 11वें स्थान पर शामिल किया गया है। जबकि 2017 विधानसभा चुनाव में पंजाब के लिए महत्वपूर्ण चेहरा रहे नवजोत सिंह सिद्धू को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


मोगा की रैली में सिद्धू ने अपनी ही सरकार को जमकर घेरा था। अब राजनीतिक कयास लगाए जा रहे है कि हो सकता इसी वजह से कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सिद्धू का नाम गायब है। 28 अक्टूबर को बिहार में प्रथम चरण का मतदान होगा।
विज्ञापन



इसके लिए सभी राजनीतिक दल प्रचार को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस ने शनिवार को अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह को शामिल किया गया है। पंजाब कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुसार कोरोना के दौरान लगने वाले लॉकडाउन में बिहार के रहने वाले हजारों श्रमिकों को कैप्टन द्वारा विशेष ट्रेनों से घर वापसी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे का बिहार में कांग्रेस को बड़े स्तर पर फायदा होना निश्चित है। सिद्धू को लिस्ट में जगह नहीं मिलने के पीछे सियासी जानकारों का कहना है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा कैप्टन सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने को आलाकमान ने गंभीरता से लिया है। नाराजगी के कारण सिद्धू को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed