फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: 19 IAS officers transferred in HaryanaBig change in bureaucracy again, Mahavir Singh again implements ACS school education

हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल, 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Thu, 29 Oct 2020 02:20 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 29 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana News: 19 IAS officers transferred in HaryanaBig change in bureaucracy again, Mahavir Singh again implements ACS school education
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 19 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 26 अक्तूबर को हुए तबादलों में मिली नियुक्तियों में फेरबदल किया गया है। आधा दर्जन से अधिक आईएएस के विभाग दो दिन बाद ही बदल दिए गए। आलोक निगम को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव भी लगाया गया है।

विज्ञापन


श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह फिर से स्कूल शिक्षा विभाग का जिम्मा संभालेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। राज्यपाल की सचिव जी. अनुपमा को वन एवं वन्य जीव विभाग का प्रधान सचिव का जिम्मा मिला है। नितिन कुमार यादव को महानिदेशक, मौलिक शिक्षा लगाया गया है।
विज्ञापन


पंकज अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कार्मिक, प्रशिक्षण, विजिलेंस और संसदीय मामले विभागों का सचिव व निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी विजिलेंस और मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के ई-कार्यालय (पेपररहित कार्यालय) के कार्य की देखरेख के लिए मिशन निदेशक का कार्यभार सौंपा है। पंकज यादव गृह-2 विभाग के सचिव और आयुक्त, गुरुद्वारा चुनाव होंगे। मोहम्मद शाइन को हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीएल सत्य प्रकाश गृह-1 विभाग के सचिव और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक लगाए गए हैं। विनय सिंह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के मुख्य प्रशासक होंगे। अशोक सांगवान को अतिरिक्त आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली लगाया गया है।

बलकार सिंह अब मोहम्मद शाइन के स्थान पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक होंगे। रमेश चंद्र बिढान को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक लगाया गया है। आलोक निगम को छोड़कर अन्य सभी आईएएस को दो दिन पहले ही नई नियुक्ति मिली थी।

पंकज अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग के निदेशक व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव होंगे। राज नारायण कौशिक को सूचना प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन विभाग का निदेशक लगाया गया है।

अजय सिंह तोमर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक होंगे। निशांत कुमार यादव को करनाल के डीसी व करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

विक्रम नगर निगम, करनाल के आयुक्त व जिला नगर आयुक्त, करनाल होंगे। अंबाला के उप मंडल अधिकारी सचिन गुप्ता को वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर परिषद, अंबाला सदर के प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed