फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhupendra Singh Hooda expressed concern over the growing cases of Corona

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताईᅠ

Thu, 29 Apr 2021 07:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra Singh Hooda expressed concern over the growing cases of Corona
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि सरकार को बीमारी से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां करनी चाहिए। सरकार का पूरा ध्यान इस वक्त अपने नागरिकों की सुरक्षा करने पर होना चाहिए। आज प्रदेशभर में ऑक्सीजन और दवाओं की भारी किल्लत है। इस बीच मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन उन्हें अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां जारी प्रेस बयान में हुड्डा ने कहा कि सरकार सभी मरीजों को बेड, ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करे। इसके लिए केंद्र सरकार की मदद लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए। ऑक्सीजन के लिए अन्य राज्यों से संपर्क करके सप्लाई बढ़ाई जानी चाहिए। बेड की संख्या बढ़ाने के लिए अस्थाई अस्पताल तैयार करने पर जोर दिया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन होगा, उतनी जल्दी हम इस महामारी को हरा पाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से कुछ अधिकारियों के नंबर की एक लिस्ट जारी की गई थी। लेकिन लोगों की शिकायत है कि उनमें से ज्यादातर नंबर या तो गलत हैं या नॉट रिचेबल हैं या स्विच ऑफ हैं। सरकार को इस लिस्ट में जरूरी फेरबदल करके इसे सही नंबरों के साथ दोबारा जारी करना चाहिए। अपने मरीजों की मदद करने के लिए बड़ी तादाद में लोग इन नंबरों पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन उनको मदद नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी पर सरकार लगाए रोक
हुड्डा ने कहा कि महामारी के इस दौर में कई लोग दवाई, ऑक्सीजन और मेडिकल सामान की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसा करना कानून ही नहीं, मानवता के भी खिलाफ है। इस अमानवीय कार्य से बहुत सारे लोगों की जान जा सकती है। इसलिए सरकार को कालाबाजारी पर रोक लगाकर, मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed