फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhavya in Adampur, relying on his grandfather Bhajanlal and Congress Hooda

Adampur By Poll: दादा भजन लाल के नाम के सहारे टिके भव्य बिश्नोई, कांग्रेस को हुड्डा का सहारा

Tue, 18 Oct 2022 02:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 02:36 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के प्रचार के लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सांसद कृष्णलाल पंवार प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और कृषि मंत्री जेपी दलाल आदमुपर का दौरा कर चुके हैं, लेकिन आदमपुर को अभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के दौरों का इंतजार है।

विज्ञापन
Bhavya in Adampur, relying on his grandfather Bhajanlal and Congress Hooda
भव्य बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई अपने दादा एवं पूर्व सीएम भजनलाल और कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भरोसे टिकी हुई है। दोनों ही दलों के नेताओं ने स्टार प्रचारकों के नाम पर लंबी चौड़ी लिस्ट भले ही जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश, जेपी का प्रचार करने के लिए अभी तक सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुडडा, सांसद दीपेंद्र हुडडा और उदयभान सहित हुड्डा कैंप के अन्य विधायक जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से विधायक किरण चौधरी या पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा चुनाव प्रचार में नहीं गई हैं। किरण चौधरी के पास महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रभार है। लिहाजा इन दिनों वे महाराष्ट्र के दौरे पर हैं, लेकिन अपनी बात वे पहले रख चुकी हैं कि आदमपुर में प्रत्याशी चयन को लेकर उनकी राय नहीं ली गई।
विज्ञापन

 
भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के प्रचार के लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सांसद कृष्णलाल पंवार प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और कृषि मंत्री जेपी दलाल आदमुपर का दौरा कर चुके हैं, लेकिन आदमपुर को अभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के दौरों का इंतजार है। अनिल विज भी कितनी शिदद्त के साथ यहां प्रचार करेंगे यह देखना होगा, क्योंकि 2014 में भाजपा को कुलदीप बिश्नोई से अलग करने में अहम भूमिका निभाने वाले अनिल विज ही थे। उन्होंने ही बयान दिया था कि हरियाणा में भाजपा डॉ. मंगलसेन के आदर्शों पर चलेगी न कि भजनलाल के आदर्शों पर। विज के इस बयान के बाद ही हरियाणा में भाजपा ने 2014 का चुनाव कुलदीप बिश्नोई से अलग होकर लड़ा था और हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप को केजरीवाल का सहारा
आम आदमी उम्मीदवार सतेंद्र सिंह भी यहां दिल्ली के मुख्यमंत्रत्री अरविंद केजरीवाल के ही भरोसे है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां शुरुआती दौर में औपचारिकता निभाकर चले गए। यही नहीं पंजाब आप की टीम इस समय गुजरात और हिमाचल चुनाव में व्यस्त है। लिहाजा आप के प्रचार के लिए अब और कौन से नेता आएंगे आदमपुर की जनता की नजर इस पर टिकी है।


भाजपा ने डेरा डाला
आदमपुर में भाजपा जीत रही है। भाजपा के कई नेताओं ने वहां डेरा डाल दिया है। 21 अक्तूबर को मैं भी जा रहा हूं। कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को जैसे कैथल से जींद भेजा था। वैसे ही जयप्रकाश को कलायत से आदमपुर भेजा है। - ओपी धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed