फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhagiram, a five-time MLA, joined the JJP along with three senior leaders

Panchkula News: पांच बार विधायक रहे भागीराम तीन वरिष्ठ नेता सहित जजपा में शामिल

Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bhagiram, a five-time MLA, joined the JJP along with three senior leaders
चंडीगढ़। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को चाचा अभय का नाम लिये बगैर टिप्पणी की कि जो हमें तोड़ने की चाह रखते थे वे अपना संगठन तक संभाल नहीं पाए। चंडीगढ़ सेक्टर-3 में आयोजित प्रेसवार्ता में दुष्यंत ने ऐलनाबाद से 5 बार के पूर्व विधायक भागीराम, सिरसा निवासी हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएलआरडीसी) के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व इनेलो प्रत्याशी अशोक वर्मा, रेवाड़ी निवासी पूर्व इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव को जजपा का पटका पहनाया और विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, राज्यमंत्री अनूप धानक, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान पटौदी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपचंद की बेटी और गुरुग्राम के वार्ड नंबर 9 से नवनिर्वाचित पार्षद दिपाली चौधरी ने भी डिप्टी सीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीपाली चौधरी गुरुग्राम जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए इकलौती पात्र पार्षद हैं और उनका जिप चेयरमैन बनना तय है। दुष्यंत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के अच्छे परिणाम आए है और बहुत सारे जजपा पदाधिकारी पार्षद, पंच और सरपंच बने है। अब हमारी कोशिश रहेगी कि सभी 22 जिलों में गठबंधन के चेयरमैन बने। दुष्यंत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोई एक जिले में जीत से खुश हो रहा है तो सच्चाई सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से इस बार पंचायत चुनाव में अधिकतर युवा और महिला नेतृत्व मिला है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने भिवानी रैली का निमंत्रण देते हुए कहा कि 9 दिसंबर को जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा-जजपा गठबंधन 2023 की शुरुआत में एक संयुक्त रैली करेगी। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 में देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। कांग्रेस में आपसी गुटबाजी चरम पर है इसलिए उनको भारत जोड़ो यात्रा की बजाय पार्टी को संभालना चाहिए। विधानसभा सत्र के सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि इसके लिए 21 दिन का नोटिस देना होता है और गुड गवर्नेंस कार्यक्रम को देखते हुए 22 दिसंबर से सत्र की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि ये तो अब कांग्रेस विधायकों को देखना है कि वे सदन में आएंगे या कांग्रेस की यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- गठबंधन सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रही
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार जनता से किए अपने वादे निरंतर पूरे कर रही है। वादे के अनुसार पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बीसीए वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण देने सहित कई ऐतिहासिक कदम उठाए है। जल्द बुढ़ापा पेंशन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी के घोषणा पत्र में 5100 और भाजपा के घोषणा पत्र में 3100 रुपये करने का वादा किया गया है इसलिए इसे बढ़ाने को लेकर वे प्राथमिकता के साथ प्रयास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed