फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Be careful... Terror of dogs in the city, 3200 people have been bitten so far this year

Panchkula News: बचके रहना... शहर में कुत्तों का आतंक, इस साल अब तक 3200 लोगों को काटा

Mon, 21 Jul 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Be careful... Terror of dogs in the city, 3200 people have been bitten so far this year
पंचकूला। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर लावारिस कुत्ते आए दिन लोगों को काट रहे हैं। इस कारण दहशत बनी हुई है। डीसी दफ्तर, सेक्टर-1 पीजी कॉलेज, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल सहित शहर की मार्केट, पार्कों और घरों के बाहर लावारिस कुत्ते लोगों को शिकार बना रहे हैं। पंचकूला में इस साल जुलाई तक डॉग बाइट के 3200 मामले सामने आ चुके हैं। एक तरफ कुत्तों की दहशत से लोग परेशान हैं, वहीं सिविल अस्पताल में सीरम का इंजेक्शन नहीं है। कुत्ते के काटने के रोजाना 20 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। एंटी रेबीज की डोज लगवाने के लिए लोग सिविल अस्पताल में पहुंच रहे हैं। लावारिस ही नहीं घरेलू कुत्ते भी लोगों को शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

पार्क में महिला को कुत्ते ने काटा

केस-1
कुत्ते काटने से घायल सेक्टर-16 निवासी श्रद्धावी ने कहा कि शहर में लावारिस कुत्ते नहीं पकड़े जा रहे हैं। परिवार के साथ पार्क में घूमने जा रहे थे तो रास्ते में ही एक कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल में डॉक्टर ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया है।
विज्ञापन

केस-2

सेक्टर-4 निवासी रीमा ने बताया कि उसे पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद उन्होंने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद जब उन्होंने सिविल अस्पताल में सीरम के बारे मे पूछा तो सेक्टर-19 चंडीगढ़ से रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बावजूद नींद में सो रहा नगर निगम
सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए सेक्टर-11 के राजेश कुमार और सेक्टर-9 के सुनील कुमार ने बताया कि वह घर से बाहर घूमने गए थे तो कुत्ते ने काट लिया। वहीं, बीते शुक्रवार को कमला झा को जिला अदालत में बने चेंबर ने कुत्ते ने काट लिया। जानकारी देने के बाद भी नगर निगम इस पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है। पिछले साल 2024 में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंचकूला में 4500 लोग डॉग बाइट के शिकार हुए।


कोट ---
पंचकूला में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। लावारिस कुत्तों इस समय काफी लोगों को काट लिया है। एंटी रेबीज के इंजेक्शन की डोज लगाई जा रही है। -डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed