{"_id":"5fa9a3aa8ebc3e276d6bb50d","slug":"be-careful-in-online-shopping-handa-pkl-office-news-pkl3937017130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग में जरूर बरतें सावधानी : हांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शॉपिंग में जरूर बरतें सावधानी : हांडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। त्योहारों पर ऑनलाइन शॉपिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। आजकल फर्जी शॉपिंग साइट पर बड़े ऑफर देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा सकती है। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
त्योहारों के दिनों (दिवाली) पर लोग जमकर शॉपिंग करते हैं। इस बार कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। खरीदारी करने के लिए लोग शॉपिंग साइट की एप डाउनलोड कर रहे हैं, लेकिन किसी भी शॉपिंग एप को डाउनलोड करने से पहले आपको सचेत होने की जरूरत है। क्योंकि आजकल साइबर अपराधी लोगों के बढ़ते ऑनलाइन शॉपिंग इंट्रेस्ट का फायदा उठा रहे हैं। साइबर क्राइम में शामिल लोग जनता को इस तरह से चूना लगा रहे हैं। अब उनके निशाने पर बड़ी-बड़ी नामी ई-कॉमर्स कंपनियां भी हैं। ऐसे अपराधी इन एप या वेबसाइट का क्लोन बनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं।
फर्जी साइट से कैसे बचें
1. आप किसी कंपनी की वेबसाइट के बारे में इंटरनेट से पता लगा सकते हैं। ऑनलाइन ऐसी कई साइट हैं जो कंपनी के रजिस्ट्रेशन से लेकर कंपनी कितनी पुरानी है, ऐसी तमाम जानकारी आपको दे देंगी। कोई भी पेमेंट करने से पहले ई-कॉमर्स कंपनी के बारे में जांच कर लें।
विज्ञापन
2. अगर वेबसाइट के आगे एचटीटीपीएस नहीं लगा है तो समझो साहट फर्जी है।
3. रजिस्टर्ड वेबसाइट के यूआरएल के सामने हमेशा लॉक लगा होता है इसे जरूर चेक कर लें।
4. वेबसाइट के होम पेज पर जाकर कांटेक्ट पर क्लिक करें, अगर यहां आपको एड्रेस जैसी जानकारी न मिले तो ऐसी साइट्स से शॉपिंग करने से बचें।