फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bathing in Ghaggar river and going around it can be life threatening

Panchkula News: घग्गर नदी में नहाना और उसके आसपास जाना जान के लिए बन सकता है खतरा

Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bathing in Ghaggar river and going around it can be life threatening
पंचकूला। घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस ने सेक्टर-20 के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को बताया कि घग्गर नदी में नहाना और उसके आसपास जाना जान के लिए खतरा बन सकता है। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर नजर रखें और उन्हें समझाएं कि नदी के किनारे या उसमें नहाने जाना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन लगातार कोशिश कर रहे हैं कि ऐसे हादसों को रोका जा सके, लेकिन इसमें समाज और परिवार की जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है।
विज्ञापन

पुलिस की अपील, कोई घग्गर में नहाता दिखाई तो पुलिस को करें कॉल
डीसीपी ने आमजन से भी अपील भी कि यदि उन्हें कहीं कोई बच्चा या व्यक्ति नदी में नहाता हुआ दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0172-2582100 और 75083-24900 जारी किए गए हैं। समय पर दी गई सूचना किसी की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानसून सीजन में नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में जरा सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक घग्गर नदी से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed