फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Baseball Tournament: Team of MKJK College Rohtak topped

बेसबॉल टूर्नामेंट : एमकेजेके कॉलेज रोहतक की टीम अव्वल

Mon, 14 Feb 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Baseball Tournament: Team of MKJK College Rohtak topped
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका स्टेडियम में तीसरे इंटर कॉलेज बेसबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। कार्यक्रम में पीसी भारद्वाज भूतपूर्व जनरल सेक्रेटरी बेसबॉल फेडरेशन इंडिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पीसी भारद्वाज ने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए। खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाते हैं। गेस्ट ऑफ ऑनर अशोक कुमार वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट नेशनल बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया रहे। अरविंद कुमार जनरल सेक्रटरी हरियाणा बेसबॉल एसोसिएशन, गेस्ट ऑफ ऑनर ने खेल को युवाओं के लिए प्रेरणादायक और स्वास्थ्य वर्धक कहा।
विज्ञापन

तीसरे इंटर कॉलेज स्टेट बेसबॉल महिला टूर्नामेंट में विजेता टीम एमकेजेके कॉलेज रोहतक की रही। विजेता टीम को ट्रॉफी सर्टिफिकेट और नकद 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर सीआईएसकेएम कॉलेज पुंडरी की टीम रही। इसमें विजेता टीम को ट्रॉफी सर्टिफिकेट व 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान पर राजकीय महिला कॉलेज रोहतक की टीम रही। इसमें खिलाड़ियों को ट्रॉफी सर्टिफिकेट व 10 हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed