{"_id":"65c69dc8afe884feb508a144","slug":"barricade-should-be-removed-at-majri-chowk-after-peak-hours-speaker-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-109086-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरी चौक पर पीक ऑवर्स के बाद बैरिकेड हटाया जाए : स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरी चौक पर पीक ऑवर्स के बाद बैरिकेड हटाया जाए : स्पीकर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को माजरी चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की सुविधा के लिए माजरी चौक पर पीक ऑवर्स को छोड़कर बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को माजरी चौक के सौंदर्यीकरण के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि माजरी चौक पर बस क्यू शेल्टर के समीप लोगों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। मौके पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की डीजीएम प्रियंका मीणा और एसीपी मनप्रीत सिंह सूदन उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि माजरी चौक पंचकूला का मुख्य प्रवेश द्वार है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन बना रहता है। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फ्लाईओवर के नीचे माजरी चौक पर खाली पड़ी जमीन की साफ सफाई सुनिश्चित करें। गुप्ता ने यह भी निर्देश दिए कि एनएचएआई द्वारा माजरी चौक पर मौजूदा आईलैंड को स्थानांतरित किया जाए। इससे मैन रोड के साथ साथ फ्लाईओवर के नीचे चारों ओर स्लिप रोड और चौड़ी होगी और वाहनों का आवागमन सुगम होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा माजरी चौक पर बैरिकेड लगाने से शिमला-कालका से जीरकपुर की तरफ से आने वाले यात्रियों को नाडा साहिब की तरफ जाने वाली सड़क से यूटर्न लेकर आना पड़ता है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि पीक ऑवर्स, जिसमें वाहनों की ज्यादा आवाजाही रहती है, उस समय को छोड़कर बैरिकेड हटाए जाएं और माजरी चौक पर यातायात को सुचारू चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
पानी लीकेज पर जताई नाराजगी
विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय पीजी महाविद्यालय सेक्टर-1 से माजरी चौक तक की सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के बीच पानी की लीकेज की वजह से एकत्रित पानी पर नाराजगी जाहिर कर एनएचएआई के अधिकारियों को एक सप्ताह में समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई, नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे 23 फरवरी को माजरी चैक का निरीक्षण करेंगे और वहां साफ सफाई और सौंदर्यीकरण की दिशा में किए कार्यों का जायजा लेंगे।