{"_id":"63f235866d3b15fa85047ddb","slug":"barnala-police-exposed-the-gang-involved-in-loot-and-murders-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-66314-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: बरनाला पुलिस ने लूट और हत्याओं में शामिल गिरोह का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: बरनाला पुलिस ने लूट और हत्याओं में शामिल गिरोह का किया खुलासा
विज्ञापन
गिरोह के शातिरों से भारी मात्रा में हथियार और दो स्कार्पियो बरामद
गिरोह का आरोपी गैंगस्टर दीपक मन्ना का करीब, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बरनाला पुलिस ने हत्या, लूट, डकैती और नशा तस्करी की वारदात में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 10 शातिरों को काबू कर भारी मात्रा में हथियार और दो स्कार्पियो बरामद की हैं। यह खुलासा रविवार को डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों में से एक सतनाम सिंह उर्फ खान जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना का करीबी साथी है। आरोपियों से पूछताछ में कई और राज खुलने के आसार हैं।
एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर दो स्कार्पियो रोककर चेकिंग की तो छह राइफल, दो पिस्तोल, एक रिवाॅल्वर, 35 कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी बठिंडा के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान गुरदास सिंह, सुखचैन सिंह, सिमरजीत सिंह उर्फ सिमरू, अर्शदीप सिंह गभरू, सुखविंदर सिंह, निरवैर सिंह उर्फ सोनी, करनवीर सिंह उर्फ कल्लू शामिल हैं।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गिरोह के दो शातिर कुलवीर सिंह नरुआणा व अजीज खान गैंग के साथ संबंध रखते थे। पहले मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी तलवंडी साबो भी इनका साथी था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों की जानकारी अन्य जिलों में भेजी है। साथ ही उन पर दर्ज केसों का विवरण मांगा है। याद रहे कि पुलिस द्वारा गत कुछ दिनों से गैंगस्टरों व नशा तस्करों पर शिकंजा कसा हुआ है। सभी जिलों में स्पेशल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्हें कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाल का नाम गुप्त रखा जाएगा।