फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Baltana's team winner in cricket

क्रिकेट में बलटाना की टीम विजेता

Mon, 05 Oct 2020 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Baltana's team winner in cricket
रायपुररानी। गांव मुरादनगर में स्थानीय क्रिकेट क्लब के सानिध्य में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बलटाना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 18 हजार रुपये इनाम जीता। वहीं, द्वितीय स्थान गांव श्यामटू की टीम ने प्राप्त किया जिसे दस हजार रुपये की इनाम राशि दी गई। प्रतियोगिता में आसपास की 46 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा के निजी सचिव मनोज शर्मा गोल्डी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामरत्न शर्मा, भाजयुमो नेता तरसेम शर्मा, लाल सिंह रूड़की, देवेंद्र शास्त्री हरीपुर ने किया। क्लब के सदस्य बलविंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय पंचायत व युवाओं के सहयोग से ही गांव में खेल स्टेडियम बनाया गया है। आज के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची 46 टीमों से पूरे क्षेत्रवासियों का भी उत्साह बढ़ा है। टूर्नामेंट आयोजक बलकार सिंह सरपंच मुरादनगर, निर्मल सिंह, राजेश राणा, नरेश गुज्जर ने बताया कि हमारा लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed