पंचकूला। सेक्टर-10 के पार्क नंबर-1011 और पार्क नंबर-1007 में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य का रविवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक एनसी स्वामी, चेयरमैन भारत हितैषी, मुख्य मार्ग दर्शक एसके शर्मा, संरक्षक बाबू दलजीत सिंह, सचिव आरके शर्मा, सह सचिव भुवनेश लटावा, एसके जैन, बीके महंगी, केसी त्रिपाठी, तरुण गौड़, महासचिव योगांश बक्शी, कोषाध्यक्ष ध्रुव वशिष्ठ, बृजलाल जैन, महासचिव डीके धवन, जीसी कौशिक, सुनील गुप्ता, मुकेश गोयल, वीबी कपिल, रवीश गौतम, राजेश बातिश, केके वर्मा, रवि भारद्वाज, विनोद आहूजा और सेक्टर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान भारत हितैषी और प्रधान बीएम कौशिक ने इन दोनों पार्कों में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने के लिए पार्षद सोनिया सूद औरा उमेश सूद का आभार जताया है।