{"_id":"612a48598ebc3e79bf57c2fc","slug":"badal-responsible-for-debt-and-drugs-preneet-kaur-panchkula-news-pkl4248961176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जे और नशे के लिए बादल जिम्मेदार : परनीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जे और नशे के लिए बादल जिम्मेदार : परनीत कौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं मौजूदा सांसद परनीत कौर ने कहा कि पंजाब के सिर चढ़े कर्जे और नशे के कारोबार के लिए पूर्व बादल सरकार जिम्मेदार है। इसके विपरीत कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने जहां प्रदेश का सर्वपक्षीय विकास किया, वहीं नशे की सप्लाई लाइन भी तोड़ी। साथ ही कहा कि कैप्टन सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। वह शनिवार को जिले में विभिन्न समागमों में शिरकत के बाद लोगों को संबोधित कर रही थीं।
परनीत ने शनिवार सुबह पहले गांव सफेड़ा में किसानी संघर्ष के शहीद नौजवान किसान गुरप्रीत सिंह की याद में बनाए कम्युनिटी शेड को लोगों को समर्पित किया। इसके बाद ब्लाक समिति भूनरहेड़ी में डॉ. गुरमीत सिंह बिट्टू की ओर से वाइस चेयरमैन का ओहदा संभाले जाने के मौके पर आयोजित समागम में शिरकत की।
गांव भसमड़ा में चार करोड़ की लागत से बनाए गए 66 केवी बिजली ग्रिड को लोगों को समर्पित किया। इसके बाद दोपहर को गांव अलीपुर वजीद साहिब में बापू मान सिंह की याद में बनाए जाने वाले कम्युनिटी सेंटर का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन
इस मौके पर परनीत कौर ने अब केंद्र की मोदी सरकार को किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए। किसान अपनी जान हथेली पर रखकर संघर्ष कर रहे हैं। साथ ही कहा कि जीएसटी, नोटबंदी और फिर कोरोना जैसी बड़ी चुनौतियों के बावजूद कैप्टन सरकार ने पंजाब के विकास को रुकने नहीं दिया। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और वर्करों को एकजुट होकर चुनावों की तैयारी में जुटने की भी अपील की।
जल सप्लाई विभाग के कच्चे मुलाजिमों ने किया परनीत का विरोध
पटियाला। सांसद परनीत कौर शनिवार को जब भूनरहेड़ी में ब्लाक समिति के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह बिट्टू के ओहदा संभालने मौके रखे समागम में पहुंचीं, तो उनके काफिले का जल सप्लाई विभाग के कच्चे मुलाजिमों ने जोरदार विरोध किया। इस मौके पर मुलाजिमों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुलाजिम नेता गुरचरन सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार ने वादा किया था कि 66 हजार मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा, लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। इस कारण मुलाजिमों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर पुलिस फोर्स ने कच्चे मुलाजिमों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।