फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dussehra fair at Bani temple on the 20th; kabaddi tournament begins

Panchkula News: बणी मंदिर में दशहरा मेला 20 को, कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

Mon, 19 Oct 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dussehra fair at Bani temple on the 20th; kabaddi tournament begins
विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को मिलेंगे 7100 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी क्षेत्र के बणी मंदिर में दशहरा मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मां भद्रकाली सेवा एवं निर्माण समिति की ओर से 20 अक्टूबर को मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के तहत रविवार से कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें मोरनी क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजन समिति के सदस्य सुरेशपाल राणा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में केवल मोरनी के स्थायी निवासी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है और प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

खेल प्रबंधक बलदेव सिंह और कुलदीप सिंह प्रतियोगिताओं की व्यवस्था संभाल रहे हैं। समिति ने लोगों से मेले में पहुंचकर मां भद्रकाली का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed