फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bad road condition brings business to a standstill in Pinjore-Kalka

Panchkula News: सड़क की बदहाली से पिंजौर-कालका में कारोबार ठप

Wed, 16 Sep 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bad road condition brings business to a standstill in Pinjore-Kalka
दुकानदार बोले- रोड ठीक होगी तभी लौटेगी राैनक
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढों और जलभराव से सहमे ग्राहक
व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सड़क की बदहाली से पिंजौर-कालका में कारोबार ठप हो गया है और दुकानदारों का कहना है कि रोड ठीक होगी तभी व्यापार को मंदी से राहत मिलेगी। मुख्य सड़क पर बने गड्ढों, उखड़ी परत और जलभराव के कारण ग्राहकों ने बाजार का रुख करना कम कर दिया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पिंजौर और कालका को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग व्यापार की रीढ़ है, लेकिन इसकी अनदेखी से दुकानें खाली पड़ी हैं। दुकानदारों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की मांग की है।
दो महीने का समय बढ़ा रहा दुकानदारों की चिंता
व्यापारियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि सड़क की मरम्मत में अभी करीब दो महीने का समय लगने की बात कही जा रही है। दुकानदारों का मानना है कि मरम्मत का काम जितना लंबा खिंचेगा, स्थानीय व्यापार को उतना ही बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। क्यों आगे त्योहारों का समया आ रहा है।
विज्ञापन


कोट
ग्राहकों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है और जर्जर सड़क के कारण लोग आने से कतरा रहे हैं। पिंजौर-कालका को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क व्यापार की रीढ़ है, फिर भी नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहे। - बिपुल बंसल, दुकानदार पिंजाैर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नालों की ऊंचाई सड़क से ज्यादा करने से गाड़ियां दुकानों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। हिमाचल और स्थानीय ग्राहक बाजार नहीं आ रहे है। जिससे बिक्री ठप है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़क खराब क्यों है इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए। - मुकेश कंसल प्रधान, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed