फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Baba undergoing treatment died after being hit by a trolley

Panchkula News: ट्राले की चपेट में आने से उपचाराधीन बाबा की हुई मौत

Sun, 31 Dec 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Baba undergoing treatment died after being hit by a trolley
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कालका। शुक्रवार को प्राचीन श्रीकाली माता मंदिर के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग बाबा की मौत हो गई। हादसे के समय बाबा मंदिर से पहले कुछ दूरी पर बैठा हुआ था। उनको परवाणू की तरफ से आ रहे एक ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया था। मृतक की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने एसडीएच कालका में उनका शव रखवा दिया है। पुलिस ने ट्राले की चपेट में आई बाइक पर सवार व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में अभिषेक ने बताया कि वह परवाणू की एक निजी कंपनी में काम करता है। इसी कंपनी में काम करने वाले अपने दोस्त प्रेम के साथ शुक्रवार शाम को घर वापस आ रहा था। अभिषेक ने बताया कि प्रेम बाइक चला रहा था। वह पीछे बैठा था। जैसे ही वे काली माता मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्राले के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रेम एक साइड में गिर गया और वह ट्राले के नीचे आ गया। ट्राला उसे और बाइक को काफी दूरी तक घसीटता ले गया। ट्राले की चपेट में आने से उसकी बांई बाजू, मुंह व पांव में काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन



कोट

ट्राले को कब्जे में ले लिया है, चालक की तलाश जारी है। हादसे में बुजुर्ग बाबा की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरीराम एसएचओ कालका।
हादसे में मंदिर से कुछ दूरी पर बैठे बुजुर्ग बाबा की मौत हो गई है। मृत्क की शिनाख्त नही हो पाई है, शव को कालका एसडीएच की मार्चरी में रखवा दिया है। ट्राले की चपेट में आने वाली बाइक के पीछे सवार अभिषेक का पीजीआई में उपचार चल रहा है। उसका बांए हाथ में फ्रेक्चर आया है ओर चेहरे व पांव पर भी चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी एसआई भूप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article