फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   awareness programme, durga mandir programme, divya jyori jagriti sansthan programme, panchkula

दुर्गा मंदिर में दिव्य ज्योति संस्थान का कार्यक्रम, उमड़े लोग

Tue, 07 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
awareness programme, durga mandir programme, divya jyori jagriti sansthan programme, panchkula
मंदिर में दिव्य ज्योति संस्थान का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सेक्टर सात स्थित श्री दुर्गा मंदिर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने नाटक, कॉमेडी और नृत्य के माध्यम से लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता उपस्थित हुए। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी गरिमा भारती ने कहा कि भारत की यह पावन धरा जहां कन्या को देवी तुल्य मानकर पूजा जाता था, आज उसी भारत देश में दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नारी उत्पीड़न की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। यदि समाज से यह अभिशाप खत्म नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब रक्षाबंधन पर हर भाई की कलाई सुनी होगी, किसी भी घर में बहु का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed