फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Awareness campaign for foundation and Super-100 was conducted in Bataur school.

Panchkula News: बुनियाद और सुपर-100 के लिए बतौड़ के स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

Tue, 02 Dec 2025 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign for foundation and Super-100 was conducted in Bataur school.
पंचकूला। जेईई और नीट की परीक्षा के लिए सुपर-100 ओर बुनियाद के खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बतौड़ में किया गया। इसमें आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल हुए। शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमन सेनी ने सभी विद्यालयों एबीआरसी और बीआरपी को शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए निर्देश दिए। स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को इस दौरान बुनियाद और सुपर-100 के बारे में बताया।
विज्ञापन

बरवाला के खंड शिक्षा अधिकारी जोगिंदर लाठर ने बताया कि सुपर-100 के लिए विद्यार्थी 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2026 में एग्जाम देंगे वहीं आवेदन करेंगे। इसमें आवेदन करने वाले विद्यार्थियोंं के 60 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन बुनियाद के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थी 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर को होगी। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2026 में आठवीं की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed