{"_id":"69b5c80e45c0353a47091c72","slug":"awareness-campaign-against-drug-smugglers-in-mouli-complex-today-panchkula-news-c-16-pkl1049-970726-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मौली कांप्लेक्स में नशा तस्करों के खिलाफ जागरूकता अभियान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मौली कांप्लेक्स में नशा तस्करों के खिलाफ जागरूकता अभियान आज
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौली कांप्लेक्स में नशा तस्करों के खिलाफ आज पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। क्राइम ब्रांच द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत रविवार को मौली कांप्लेक्स की बूथ मार्केट में शाम चार बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम मौलीजागरां के पार्षद रहे एवं पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशा तस्करों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना है।
पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने बताया कि मौली कांप्लेक्स के साथ लगते पंचकूला के राजीव कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों के कारण यहां नशे का कारोबार बढ़ा है। ऐसे में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए शुरू किया गया अभियान सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में वह और स्थानीय लोग चंडीगढ़ पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य कॉलोनियों और शहर से नशा तस्करी को खत्म कर युवाओं को इस बुराई से बचाना है।
विज्ञापन
अनिल दुबे ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की कि यदि इस तरह का अभियान लगातार चलता रहा तो भविष्य में पूरे शहर और कॉलोनियों को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।