{"_id":"658f82fcc347240bdc0d9bdf","slug":"auto-driver-kidnapped-two-sisters-in-panchkula-took-them-to-forest-and-raped-a-12-year-old-innocent-girl-2023-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: ऑटो चालक ने दो बहनों को किया अगवा...जंगल में ले जाकर 12 साल की मासूम से हैवानियत, बर्बरता की हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: ऑटो चालक ने दो बहनों को किया अगवा...जंगल में ले जाकर 12 साल की मासूम से हैवानियत, बर्बरता की हदें पार
Sat, 30 Dec 2023 08:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Dec 2023 08:23 AM IST
सार
पंचकूला में ऑटो चालक ने दो बहनों का अपहरण कर लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर 12 साल की मासूम से हैवानियत की। ऑटो चालक ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
पंचकूला से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की बच्ची को अगवा कर जंगल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची बच्ची ने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची का दिव्यांग पिता न्याय के लिए चौकी और थानों के चक्कर काटता रहा।
रात एक बजे बच्ची के पिता सेक्टर-5 महिला थाने पहुंचा और उसके बाद बच्ची को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुस्तकी (23) बुढ़नपुर निवासी के रूप में हुई है।
बच्ची जीरकपुर में रहती है। उसकी माता की मौत हो चुकी है। बच्ची के पिता दिव्यांग है। वीरवार शाम को बच्ची अपनी बहन के साथ पैदल सेक्टर-21 अपनी बुआ के पास गई थी। शाम करीब 6 बजे वह वापस बहन के साथ पैदल आ रही थी। उसी दौरान एक ऑटो चालक मिला, जो पहले उनके घर के पास रहता था।
विज्ञापन
घर छोड़ने की बात कर उसने बच्ची को ऑटो में बैठा लिया। मना करने के बावजूद वह उसको जबरदस्ती ऑटो में बैठाने लगा। भागते समय बच्ची गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसके मुंह को कपड़े से बंद कर दोनों बहनों को ऑटो में बैठाकर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में गया। छोटी बहन को शोर मचाने पर चाकू मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म के बाद मासूम की हालत बिगड़ी तो आरोपी दोनों को घर के पास छाेड़कर फरार हो गया। बच्ची लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची। वह बच्ची को लेकर सेक्टर-19 चौकी पहुंचे। 19 चौकी ने उनको सेक्टर-20 थाने भेज दिया।
वहां से सेक्टर-21 चौकी भेजा गया। 21 चौकी के मुलाजिम ने उनको महिला थाने भेज दिया। रात करीब एक बजे पिता बेटी को ऑटो से लेकर महिला थाने पहुंचा। महिला थाना एसएचओ नेहा संधु ने तुरंत बच्ची को उपचार के लिए सेक्टर-6 अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुढ़नपुर में रहता है।
पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। - नेहा संधु, एसएचओ, महिला थाना