फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attention passengers... Three trains running from Chandigarh will now meet at another station

Panchkula News: यात्रीगण ध्यान दें... चंडीगढ़ से चलने वाली तीन ट्रेनें अब दूसरे स्टेशन पर मिलेंगी

Tue, 07 Nov 2023 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Attention passengers... Three trains running from Chandigarh will now meet at another station
आठ नवंबर से 12 दिसंबर तक अंबाला व लुधियाना स्टेशन से होगा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़/मुरादाबाद। यात्रीगण ध्यान दें... चंडीगढ़ स्टेशन से लखनऊ, पाटलीपुत्र और फिरोजपुर (पंजाब) जाने वाली तीन ट्रेनें आठ नवंबर से 12 दिसंबर तक (35 दिन) यहां से नहीं चलेंगी। इनमें से दो ट्रेनों चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस और चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए यात्रियों को अंबाला स्टेशन जबकि चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस के लिए लुधियाना स्टेशन जाना पड़ेगा। वापसी में यह ट्रेनें इन्हीं स्टेशनों तक आएंगी।
दरअसल, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। इसी के चलते रेलवे ने इन तीनों ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़ से 35 दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है। यह जानकारी रेलवे प्रवक्ता की ओर से दी गई है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि आठ नवंबर से 12 दिसंबर तक प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 के काम को पूरा किया जाएगा। इसके चलते इन प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (15012) आठ नवंबर से अंबाला रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। वहीं वापसी में लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) चंडीगढ़ तक न आकर अंबाला रेलवे स्टेशन तक ही आएगी। इसी तरह पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22335) 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक अंबाला स्टेशन तक आकर यात्रा समाप्त कर देगी। वापसी में चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस (22356) अंबाला स्टेशन से अपनी यात्रा आरंभ करेगी। वहीं चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस (4629 ) लुधियाना से अपनी यात्रा शुरू करेगी जबकि फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को (4630) लुधियाना से फिरोजपुर तक चलाया जाएगा। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यात्री ट्रेनों की बदली व्यवस्था के मुताबिक अपनी यात्रा सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य ट्रेनों का संचालन नहीं होगा प्रभावित
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि अन्य ट्रेनों का संचालन अभी बाधित नहीं होगा। शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन अपने निर्धारित समय पर बहाल है। इसमें अभी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 का काम पूरा करने के बाद ही अन्य प्लेटफार्म के काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed