फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attempt to rob a bullion shop by firing four shots in village Madanpur

Panchkula News: गांव मदनपुर में चार फायर कर सराफा की दुकान लूटने की कोशिश

Fri, 16 Feb 2024 03:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a bullion shop by firing four shots in village Madanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। गांव मदनपुर में चार नकाबपोश लुटेरों ने वीरवार की रात को सराफ की दुकान को लूटने की कोशिश की। सराफ के विरोध के कारण लुटेरे वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। चारों लुटेरों के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने एक दुकानदार पर जबकि तीन गोली दुकान के बाहर चलाईं। सराफ ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर चंडीमंदिर पुलिस, क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम की टीम भी पहुंची। लूट की वारदात की कोशिश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चंडीमंदिर थाना एसएचओ पृथ्वी सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
डेराबस्सी निवासी गुरिंदर पाल ने बताया की वीरवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने दुकान से जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान दो लड़के दुकान में पिस्तौल लेकर आए और लूट की वारदात को अंजाम देनी चाही। विरोध करने पर एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उन पर फायर कर दिया। गोली दुकान की दीवार पर लगी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव कर हाथ में पकड़ी चाबी मारने की कोशिश की तो आरोपी बाहर चले गए। उन्होंने जोर-जोर की आवाज लगाकर सबको बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद लुटेरे बाहर भागने लगे और भागते-भागते दुकान के बाहर तीन फायर किए। लूट की कोशिश की वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। बता दें कि मंगलवार रात को ही पुलिस लाइन के सामने कार सवार से 18 हजार रुपये छीने गए था। उसे पहले सेक्टर 20 दो लूट की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed