फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attaining God is possible only through the grace of a saint: Sakshi Gopal Das

संत की कृपा से ही भगवान की प्राप्ति संभव: साक्षी गोपाल दास

Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Attaining God is possible only through the grace of a saint: Sakshi Gopal Das
अग्रवाल भवन में श्रीमद्भागवत कथा, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने कहा कि संतों की कृपा से ही भगवान की प्राप्ति संभव है। कथा में हरिनाम संकीर्तन की गूंज के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
उन्होंने कहा कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनके शुद्ध भक्तों को रिझाना आवश्यक है, क्योंकि भगवान अपने भक्तों की सच्ची पुकार अवश्य सुनते हैं। श्रीमद्भागवत की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी कथाओं का सार है और जीवन को सही दिशा प्रदान करती है।
विज्ञापन

साक्षी गोपाल दास ने कहा कि हरि की कृपा के बिना संतों का सान्निध्य मिलना संभव नहीं है और संतों का संग ही शुद्ध भक्ति का मार्ग खोलता है। संतों की कृपा से ही भगवत प्राप्ति संभव होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम के अंत में नंद बाबा, रविंद्र चौहान, कृष्णा गोयल, सुरेंद्र गर्ग, नीरज गोयल, राजा गोविंद दास, हरि मित्र दास, सत्य व्रत शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed