{"_id":"6785717d0e39345032023957","slug":"at-the-behest-of-nandu-chinta-carried-out-reiki-and-carried-out-the-murder-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-118633-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pinjore Triple Murder: नंदू गैंग के अमन चिंटा है हमले का मास्टरमाइंड, शूटरों को भगाने में खर्च किए थे 22 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pinjore Triple Murder: नंदू गैंग के अमन चिंटा है हमले का मास्टरमाइंड, शूटरों को भगाने में खर्च किए थे 22 लाख
Tue, 14 Jan 2025 01:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
सुमित यादव, संवाद, पंचकूला
सुमित यादव, संवाद, पंचकूला
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:33 AM IST
सार
23 दिसंबर को पिंजौर में दिल्ली निवासी विनीत उर्फ विक्की, तीर्थ और जींद निवासी वंदना हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद पंचकूला पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया था। तिहरे हत्याकांड में शामिल सीआईए ने रेकी करने वाले और रुपये पहुंचाने वाले चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्त में ले लिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शूटरों तक रुपये पहुंचाने वाले।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पिंजौर के तिहरे हत्याकांड को नंदू गैंग का सर्वेसर्वा और मास्टरमाइंड रोहतक निवासी अमन चिंटा ने ही अंजाम दिलाया था। गैंगस्टर कपिल सांगवान के कहने पर ही वह रंगदारी लेने, शूटरों की व्यवस्था करने और गैंग के सदस्यों तक रुपये पहुंचाने का काम करता है। यह खुलासा शूटरों और अन्य लोगों तक रुपये पहुंचाने वाले गैंग के सदस्यों रोहतक निवासी निखिल उर्फ नेटू और मनीष उर्फ काकू ने दी है।
11 जनवरी को पिंजौर के तिहरे हत्याकांड में आरोपी दोनों लोगों को पंचकूला सीआईए ने रोहतक से गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी के अनुसार दोनों के अकाउंट से 22 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। दोनों आरोपियों के निशानदेही पर ही क्राइम ब्रांच अमन चिंटा को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। जांच अधिकारी के अनुसार अमन चिंटा, निखिल उर्फ नेटू और मनीष उर्फ काकू आपस में चचेरे भाई हैं। गिरफ्तार दोनों लोगों ने ही ट्रिपल मर्डर के शूटरों की सारी व्यवस्था की थी।