{"_id":"66ea245d2fc4ba47bc065176","slug":"assembly-elections-general-observer-gave-instructions-to-officials-in-review-meeting-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-10868-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : सामान्य पर्यवेक्षक ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव : सामान्य पर्यवेक्षक ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में मंगलवार को कालका और पंचकूला विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों, जोन अधिकारियों, वोटरों, मतदान केंद्रों और ईवीएम को लेकर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिले की दोनों विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभाओं का डेटा प्रस्तुत किया। सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस शाहिद इकबाल चौधरी ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर अधिकारियों को चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देश दिए।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में करेंगे सुनवाई
सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित कांफ्रेंस हाल में आमजन और प्रत्याशियों की सुनवाई के लिए उपलब्ध रहेंगे। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी, दुविधा या समस्या को लेकर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक उनसे आकर मिल सकते हैं या 01722996285 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला गौरव चौहान, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कालका राजेश पुनिया, नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वनाथ, जिला राजस्व एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला डाॅ. कुलदीप सिंह, तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कालका विवेक गोयल, चुनाव नायब तहसीलदार अजय राठी मौजूद रहे।
खर्च रजिस्टर कमेटी के समक्ष करें प्रस्तुत
एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला गौरव चौहान ने बताया कि पंचकूला विधानसभा के अंतर्गत चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों का चुनाव खर्च रजिस्टर खर्च पर्यवेक्षक द्वारा जांची जानी है। इसके लिए प्रत्याशी स्वयं या अपने प्राधिकृत व्यक्ति को खर्च रजिस्टर के साथ 19 सितंबर, 26 सितंबर और एक अक्तूबर को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में चेकिंग के लिए प्रस्तुत करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए वोटर लिस्ट उपलब्ध करवाई जानी है। विधानसभा के अंतर्गत चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी या अपने प्राधिकृत व्यक्ति को किसी भी समय जिला निर्वाचन कार्यालय से अपनी विधानसभा की वोटर लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।