{"_id":"65849da39a25619f3505d596","slug":"asi-pushed-at-drunken-drive-checkpoint-alco-sensor-broken-home-guard-jawan-hit-by-car-and-injured-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-7580-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव नाके पर एएसआई को मारा धक्का, एल्को सेंसर टूटा, कार से होमगार्ड जवान को टक्कर मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव नाके पर एएसआई को मारा धक्का, एल्को सेंसर टूटा, कार से होमगार्ड जवान को टक्कर मार किया घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ड्रंकन ड्राइव नाके पर नशे में धुत कार सवार चार लोगों द्वारा एएसआई को धक्का देकर एल्को सेंसर तोड़ने और होमगार्ड जवान को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल करने का मामला सामने आया है। बुधवार रात को आरोपियों ने भागते समय कई अन्य वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीछा कर कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल करवाया। एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों की पहचान अनुपम परमार जिला मंडी हिमाचल प्रदेश, अतुल कुमार जिला मंडी, दिलबाग सिंह जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
एएसआई जयदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि बुधवार रात को सेक्टर-5 में ड्रंकन ड्राइव का नाका लगा हुआ था। वे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ डयूटी पर मौजूद थे। रात करीब 11 बजे एक कार धरनास्थल की तरफ से आई। एएसआई ने कार रुकवाई तो उसमें से चार व्यक्ति बाहर निकलकर आए। चारों नशे में धुत थे। कार से बाहर आते ही चारों व्यक्तियों ने धमकी देकर कहा कि तेरी क्या औकात है। तून हमारी गाड़ी कैसे रोक ली। चारों ने उनको एकदम धक्का दिया और वे नीचे गिर गए। इसी दौरान उनके हाथ से एल्को सेंसर नीचे गिरने से टूट गया। इसके बाद चारों आरोपी कार में बैठकर भागने लगे तो मौके पर मौजूद होम गार्ड जवान रणबीर सिंह ने उनको रोकने की कोशिश की। चारों ने धमकी देकर कहा कि इस पर कार चढ़ा दो। चालक ने होमगार्ड जवान को जान से मारने की नीयत से कार चलाई। कार की टक्कर लगते ही होमगार्ड जवान रणबीर सिंह सड़क पर काफी दूर जाकर गिरा। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके तुरंत बाद उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
टक्कर मारकर अन्य वाहनों को किया क्षतिग्रस्त
इसके बाद आरोपी कार भगाकर ले गए और रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इससे कई वाहनों को नुकसान हुआ और आरोपियों की कार का अगला हिस्सा भी टूट गया। इसके बाद आरोपियों की कार रुक गई। पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों ने तीन को काबू कर लिया, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाकर होमगार्ड जवान को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारकर चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।