{"_id":"65036b744e8591265b081324","slug":"asha-workers-took-out-a-candle-march-with-their-demands-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-4341-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। आशा वर्कर यूनियन ने वीरवार की देर शाम कैंडल मार्च निकालकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आशा वर्करों ने मेन बाजार में कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा। इस अवसर पर यूनियन प्रधान सोनिया ने बताया सरकार हर विभाग के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का काम कर रही है, परंतु आशा वर्करों को पांच वर्षो से कोई मानदेय नहीं बढ़ाया गया। मानदेय नही बढ़ाने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, सरकार की तरफ से उनसे नि:शुल्क अन्य कार्य भी करवाए जाते हैं। इस कारण उन्हें मानसिक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। वे इन कार्याें को करने से मना कर दे, तो उनको नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती हैं। आशा वर्करों से आयुष्मान कार्ड, गांवों में नशा करने वाले युवकों की सूची, युवा किस प्रकार का नशा करते है, टीबी बीमारी का सर्वे, कार्ड जनरेट करना, ऑनलाइन सर्वे आदि अतिरिक्त कार्य करवाए जाते हैं। सीमा देवी, उर्मिला, हेमलता आदि आशा वर्कर सहित दर्जनों आशा वर्कर उपस्थित रही।