फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   As the heat intensifies, the number of patients with chickenpox and skin allergies has risen at the Civil Hospital.

Panchkula News: गर्मी बढ़ते ही सिविल अस्पताल में बढ़े चिकन पॉक्स और स्किन एलर्जी के मरीज

Wed, 20 May 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
As the heat intensifies, the number of patients with chickenpox and skin allergies has risen at the Civil Hospital.
रोजाना 350 मरीज पहुंच रहे ओपीडी, डॉक्टरों ने धूप और धूल से बचाव की दी सलाह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गर्मी बढ़ने के साथ पंचकूला में मौसमी बीमारियों का असर भी तेज हो गया है। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल की स्किन ओपीडी में चिकन पॉक्स और त्वचा एलर्जी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना करीब 350 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह साहनी ने बताया कि तेज धूप और धूल भरे वातावरण के कारण लोगों में त्वचा संक्रमण और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन और रैशेज की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों और युवाओं में चिकन पॉक्स के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रोजाना करीब 10 मरीज चिकन पॉक्स के आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अचानक बढ़ी गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप और धूल से बचाव जरूरी
डॉ. संदीप सिंह साहनी ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक की तेज धूप त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय सिर और शरीर को पूरी तरह ढककर रखें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। धूल और प्रदूषण से होने वाली एलर्जी से बचने के लिए मास्क और पूरे बाजू के कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed