फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   As long as Rahul Gandhi is alive, RSS ideology will not be implemented in the country: Raja Vading

जब तक राहुल गांधी जिंदा है, आरएसएस की विचारधारा देश में लागू नहीं होगी: राजा वड़िंग

Thu, 29 May 2025 09:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
As long as Rahul Gandhi is alive, RSS ideology will not be implemented in the country: Raja Vading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के विधानसभा हलका अमलोह में इंडियन नेशनल कांग्रेस की संविधान बचाओ पहली रैली का आयोजन सुरजीत बैंक्वेट हॉल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने की। इस रैली को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग, इंडियन नेशनल कांग्रेस के सचिव एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, कुलजीत सिंह नागरा, कामिल अमर सिंह, साधु सिंह धर्मसोत, बहिस्ता सिंह, महिला उपाध्यक्ष नीलम रानी, कांग्रेस महिला अध्यक्ष मैडम गुरशरण कौर रंधावा, डॉ. सिकंदर सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी, गुरकीरत सिंह कोटली, लखवीर सिंह लक्खा, कैप्टन संदीप सिंह संधू सहित कांग्रेस के आला नेताओं ने संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद संविधान बचाओ महिम शुरू की है। भाजपा इस संविधान को तोड़कर इसके टुकड़े-टुकड़े कर रही है। कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वह पंजाब में अफीम की खेती करने का प्रस्ताव लेकर आएंगे। क्योंकि मैंने एक सर्वे किया जिसमें सिंथेटिक नशा करने वाले की उम्र तीन साल और अफीम की नशा करने वालों की उम्र 50 वर्ष तक आंकी गई। उन्होंने कहा कि आरएसएस देश विरोधी है यह धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाकर भाजपा को मजबूत कर रही है। जब तक राहुल गांधी जिंदा है आरएसएस की विचारधारा भारत पर लागू नहीं हो सकती। कांग्रेस ने हमेशा हर वर्गों को एक सूत्र में बांधने का काम किया है जबकि भाजपा ने देश के टुकड़े-टुकड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed