{"_id":"6add15adea5f6142a7040f12","slug":"army-soldier-swindled-out-of-one-lakh-rupees-via-qr-code-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143016-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्यूआर कोड भेजकर सेना के जवान से एक लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्यूआर कोड भेजकर सेना के जवान से एक लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर ठगों ने दोस्त के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर चंडीमंदिर सैन्य क्षेत्र में तैनात एक जवान से एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने दो बार में 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, जवान का दोस्त मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है। दोनों पहले कोलकाता में साथ नौकरी करते थे। 8 अगस्त 2026 को दोस्त ने फोन कर बताया कि उसे एक व्यक्ति को पैसे देने हैं। वह पहले ही दो लाख रुपये भेज चुका है और बाकी एक लाख रुपये भेजने में मदद मांगी। इसके बाद उसने क्यूआर कोड भेजा। दोस्त पर भरोसा कर जवान ने उसे स्कैन करके रकम ट्रांसफर कर दी। अगले दिन दोस्त ने बताया कि संबंधित व्यक्ति धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। जवान ने 11 अगस्त को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।