{"_id":"61240a228ebc3e79f17d9a44","slug":"appealed-to-the-prime-minister-to-get-water-from-syl-for-haryana-panchkula-news-pkl424384836","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के लिए एसवाईएल से पानी दिलाने के लिए प्रधानमंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के लिए एसवाईएल से पानी दिलाने के लिए प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन
चंडीगढ़। चार दशक से अधिक समय से दोनों राज्यों की राजनितिक लड़ाई के कारण अटके एसवाईएल नहर के मुद्दे को एक बार फिर से हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष और अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव ने उठाया है। इस समस्या के समाधान के लिए यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता में इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जटिल से जटिल मुद्दों को भी हल किया है, लेकिन एसवाईएल पर अभी तक भी कोई हल नहीं निकल पाया है।
यादव ने बताया कि चार दशकों में पहली बार दक्षिणी हरियाणा अहीरवाल क्षेत्र की नदियों में नहर द्वारा पानी छोड़ा गया है जिससे समस्या का अस्थायी समाधान हो गया है, लेकिन अहीरवाल क्षेत्र में 24 घंटे नहरी पानी की सप्लाई की जरूरत है क्योंकि यह क्षेत्र डार्क जोन में आता है तथा जल स्तर 600 से 1500 फुट नीचे चला गया है। इस जल स्तर को बढ़ाए बगैर कोई भी योजना संपूर्ण रूप से कार्य नहीं कर सकती। हालांकि माइक्रो इरीगेशन और डीप इरीगेशन के माध्यम से सरकार ने प्रधानमंत्री की नई सिंचाई योजना के तहत सिंचाई करने का फैसला किया है।
नरेश यादव ने केंद्र सरकार से फिर आग्रह किया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का लागू किया जाए, जिसमें एसवाईएल नहर के निर्माण को लेकर स्पष्ट ऑर्डर हैं। हांसी बुटाना संपर्क नहर के जरिए मेन भाखड़ा कनाल से पानी की सप्लाई चालू की जाए।