फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   appeal; If you download the payment app, there will be a dent in the account, DCP issued advisory to avoid cyber fraud, be aware and avoid cyber fraud

अपील ; पेमेंट एप करेंगे डाउनलोड तो सीधे एकाउंट में लगेगी सेंध, साइबर ठगी से बचने के लिए डीसीपी ने जारी की एडवाइजरी, जागरूक होकर साइबर ठगी से बचें

Tue, 24 Aug 2021 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
appeal; If you download the payment app, there will be a dent in the account, DCP issued advisory to avoid cyber fraud, be aware and avoid cyber fraud
पंचकूला। साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से डीसीपी मोहित हांडा ने गाइडलाइन जारी की है। डीसीपी ने बताया कि लोग जागरूक होकर अपने को साइबर ठगी से बचा सकते हैैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने लॉकडाउन के दौरान शॉपिंग और पेमेंट करने के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की नीति अपनाई है। ऑनलाइन पेमेंट और शॉपिंग के लिए कई तरह के पेमेंट एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे-जैसे लोग इस नई टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से जालसाज लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगी से बचने का सबसे उत्तम उपाय साइबर अपराध के तरीकों के बारे में जानकारी होना जरूरी है, ताकि आप सतर्क रहकर साइबर धोखाधड़ी से बच सकें। इस धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने परिचितों को भी इस बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

ऐसे करें साइबर ठगी बचाव
1- अगर कोई अपरिचित आपको फोन करके किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है, तो एप्लीकेशन डाउनलोड ना करें। क्योंकि उससे आपका मोबाइल हैक हो सकता है। जालसाल पहले आपके फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कराते हैं, केवाईसी अपडेट करने के नाम पर आपसे 1 या 10 रुपये आपके ही बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। जब आप उनके कहे मुताबिक ट्रांजेक्शन करते हैं तो उसी वक्त वह आपके हैक फोन से आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
विज्ञापन

2- एटीएम बूथ पर पैसे निकालते वक्त सावधान रहें। कोई भी व्यक्ति एटीएम बूथ से कार्ड के द्वारा ट्रांजेक्शन करे तो अपना पिन किसी को ना बताएं ना दिखाएं। ट्रांजेक्शन करने में असमर्थ होने पर किसी भी अपरिचित व्यक्ति की सहायता ना लें। किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के नंबर को किसी के साथ शेयर ना करें। जैसे ही आपको अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चलता है, तो तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अपने बैंक को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. फोन पर बैंककर्मी और पेटीएम अधिकारी बनकर जालसाज आपका बैंक अकाउंट बंद होने, डेबिट या क्रेडिट कार्ड बंद होने, अकाउंट की केवाईसी करने के नाम पर आपसे आपकी बैंकिंग डिटेल मांगते हैं तो आप तुरंत सतर्क हो जाएं। अपनी किसी भी तरह की पर्सनल और बैंक से संबंधित डिटेल्स और पासवर्ड साझा ना करें।
4. ऑनलाइन नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि ट्रांजेक्शन हमेशा अपने पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप या फोन पर करें। बैंक की वेबसाइट को इस्तेमाल करते समय ध्यान दें कि यूआरएल से पहले एचटीटीपीएस लगा हुआ होना चाहिए।
5- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग होने से बचने के लिए ध्यान दें कि शॉपिंग मॉल, मार्केट, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य जगह पर शॉपिंग करते समय, अपना क्रेडिट या डेबिट कार्ड स्वाइप करवाते समय ध्यान रखें कि काउंटर पर कार्ड स्वाइप करने वाला व्यक्ति कार्ड को एक मशीन के अलावा दूसरी मशीन में कार्ड स्वाइप ना करें ।

6. किसी भी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज एवं व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक ना करें। यह लिंक साइबर ठगो के द्वारा भेजा हुआ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed